सांसद गीता कोडा भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार आयेगी चाईबासा कल

चाईबासा शहीद पार्क चौक पर 12:30 दिन में कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा सांसद गीता कोड़ा का स्वागत


चाईबासा : सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बता दे की सांसद गीता कोड़ा अपने क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद है जिन्होंने अपने कार्य को लेकर जनता के बीच दिल में जगह बनाई है। अपने क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंड, गांव, शहर में सांसद गीता कोड़ा खुद जाकर लोगों की समस्याओं को सुनती है। भाजपा में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं में एक खुशी की लहर दिख रही है।

बंदगांव से लेकर चाईबासा और जगन्नाथपुर तक भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत की है तैयारी

कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा में शामिल होने के बाद गीता कोड़ा का चाईबासा में पहली बार आगमन हो रहा है। इसी खुशी में सांसद गीता कोड़ा का स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन दिन 12.30 बजे चाईबासा के शहीद पार्क चौक में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post