दुर्घटना के कारणों को खत्म का शून्य दुर्घटना का लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है : रघुपति रेड्डी
जादूगोड़ा : यूसील की तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में (12 _ 18 फरवरी ) तक आयोजित पहला खान सुरक्षा सप्ताह का आज समापन हो गया।इधर समारोह के मुख्य अतिथि सह डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी नैल्लूर के रघुपति रेड्डी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों को खत्म करके ही शून्य दुर्घटना का लक्ष्य हासिल कर सकते है। उन्होंने बीते दो सालो से शून्य दूर्घटना का लक्ष्य की लगातार प्रगति की सराहना की।
इस दौरान दुर्घना रोकने के कई सुझाव भी दिए तथा अपील कि कभी भी कार्य के दौरान शार्ट कट रास्ता नही अपनाए।जिसको लेकर हर साल जागरूकता पैदा करने को लेकर सुरक्षा सप्ताह आयोजित की जाती है। इस समारोह को यूसील के तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार, यूनिट हेड एम एस राव डॉक्टर के के राव, किशोर भक्त, के आर नायडू, (डी डी एम एस) एस एम खलील ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी
इस समारोह में सुमन सरकार, शेखरन बाबू, किशोर भक्त श्रीनिवास, वाई चंद्र शेखर, नवीन रेड्डी, गौतम कुलुर, समेत एस एम लिमिटेड व यूसील के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

