जादूगोड़ा : यूसील की तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में पहला पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन आज किया गया। जिसका उद्घाटन यूसील के तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार व यूनिट हेड सह कंपनी के महाप्रबंधक एम एस राव ने संयुक्त रूप से की।इधर इस पुष्प प्रदर्शनी में लाए गए फूलों की विभिन्न प्रजातियों की खुशबू से महका उठा कंपनी कॉलोनी।
इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि कंपनी के तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार ने कहा की मनुष्यों के जीवन में जन्म से लेकर मृत्यु तक फूलों की अहम भूमिका होती है। यूसील की जादूगोड़ा इकाइयो में बीते पांच दशकों से अधिक समय से हर साल पुष्प प्रदर्शनी मना रही हैं। यह प्रदर्शनी उन फूलों और पौधों की कई प्रजातियों के बारे में जानने का अवसर प्रदान करता है जिनका हम अपने दैनिक जीवन में सामना करते हैं।
यूसील की आंध्र प्रदेश इकाई तुम्मलापल्ली ने अपना पहला पुष्प प्रदर्शनी शो आयोजित करके आयोजको ने इतिहास रचा। कार्यक्रम की शुरुआत टीएमपीएल कॉलोनी टाउनशिप में नवनिर्मित ग्रीन पार्क के उद्घाटन के साथ हुई। अंत में श्रीमती राजश्री पत्नी बी. श्रीकांत, उप महाप्रबंधक (लेखा) को प्रथम पुरस्कार जीता।
दूसरा पुरस्कार श्रीमती प्रियंका पत्नी गणेश एस.एस. ने मिला जबकि तीसरा पुरस्कार श्रीमती राधिका, पत्नी नागराजू के. ने जीता। अंत में कंपनी के तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार ने यूनिट हेड एम.एस.राव, सुमन सरकार व किशोर भगत के मार्गदर्शन में यूसील की तुम्मलापल्ली की तरक्की में अहम योगदान द की सराहना की। कार्यक्रम की एंकरिंग श्रीमती इंद्राणी बितरा व विपिन कुमार शर्मा ने की।इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती स्वर्णा राव भी उपस्थित थीं।
पुष्प प्रदर्शनी में शामिल प्रतिभागी
इस पुष्प प्रदर्शनी में संजय चटर्जी, एल. राजेश, ई. राजू, एस.के. शर्मा, श्रीमती प्रभावती पत्नी गौतम कोल्लुरु, नफीसा पत्नी अमजद अली, सीमा नायक पत्नी पी.के.नायक, स्वर्णा, जमुना पत्नी कुमार स्वामी, श्रीमती चंदना पत्नी किशोर ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित कंपनी के वरीय अधिकारी
इस कार्यक्रम में के.के.राव, जे.डी.कन्नन, एल.कोटेश्वर राव, यशवन्त एच., अभिजीत कुमार, शेखरन बाबू, पी के नायक,चन्द्रशेखर समेत तमाम वरीय अधिकारी व परिवार के लोग उपस्थित थे।

