पार्टी के सांसद रही गीता कोड़ा के भाजपा में चले जाने की स्थिति पर हुई चर्चा


चाईबासा : जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक जिला महासचिव राजकुमार रजक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन बैठक का संचालन कृष्ण सोय ने किया। बैठक में पार्टी के सांसद रही गीता कोड़ा के भाजपा में चले जाने की स्थिति पर चर्चा की गई। चक्रधरपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आदर्श अरुण बालमुचु ने कहा गीता कोड़ा पार्टी को अपने मनमर्जी अनुसार चला रही थी। इस कारण कांग्रेस कार्यकर्ता काफी परेशानी महसूस कर रहे थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मान सम्मान भी नहीं मिल रहा था।

स्वार्थी चरित्र के दोनों व्यक्तियों के चले जाने से पार्टी की क्षति नहीं हुई है बल्कि कार्यकर्ताओं में नई शक्ति नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा के इस खेल का कांग्रेस पार्टी को पहले एहसास हो गया था। सभी वक्ताओं ने कहा कांग्रेस पार्टी में किसी एक व्यक्ति के जाने आने से फर्क नहीं पड़ता है। पार्टी के आला अधिकारी लोक सभा चुनाव के संबंध जिस प्रत्याशी के नाम पर सहमति देंगे। सभी कार्यकर्ता तन मन धन से उस प्रत्याशी की जीत दर्ज कराने के लिए जी जान से जुट जायेंगे। सिंहभूम लोकसभा सीट से हर हाल में इंडिया गठबंधन की जीत होगी। गीता कोड़ा का पाला बदल कर सांसद बनने का सपना मुंगेरी लाल के सपने जैसा साबित होगा।

बैठक में नंद लाल गोप, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तौहीद आलम, बामिया बारी, प्रेम पूर्ति, विजय समड, जहांगीर आलम आदि ने संबोधित किया। बैठक में जानकी कुदादा, नूतन बिरुवा, शिवकर बोयपाई, पुरेंद्र हेंब्रम, मो सलीम, राम सिंह सवैया, वीरसिंह बुड़ीउली, सन्नी पाट पिंगुवा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post