मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन जागरूकता रथ को सरायकेला में डीसी ने दिखाया हरी झंडी, 20 से 22 फरवरी तक सभी पंचायत वार्ड में लगेगी विशेष शिविर


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन के लिए आगामी 20 से 22 फरवरी तक सरायकेला खरसावां जिला में आयोजित होने वाली पंचायत स्तरीय शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


मौके में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार के द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के ओर बेहतर अच्छादन उद्देश्य से 50 वर्ष से अधिक आयु के अंतर्गत सभी महिलाओं को अच्छादित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही साथ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति की स्थिति में पुरुष, महिला दोनों के लिए यह निर्णय लिया गया है।


उन्होंने कहा कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो सके। अधिक से अधिक संख्या में जो योग्य लाभुक है, उनके आवेदन प्राप्त हो सके। और उनको इस योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। इसी उद्देश्य से इस जागरूकता रथ को रवाना किया गया।
बताते चलें की जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंड में जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post