सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का सरायकेला में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन यहां उत्कलमणि गोपबंधुदास आदर्श टाउन हॉल भवन का उद्घाटन करेंगे। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा इस भवन का सौंदर्यीकरण, नवीकरण कार्य किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कला नगरी सरायकेला को बड़ी सौगात देने वाले हैं। प्रस्तावित उद्घाटन शिलान्यास सहित विभिन्न कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सक्रिय है।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के कार्यक्रम को लेकर विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य ने भी मीडिया को बताया कि कला नगरी सरायकेला को बड़ी सौगात मिलेगा। 24 फरवरी को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने वाला है। एलिवेटेड कॉरिडोर, मार्केट कंपलेक्स, मंडी हाउस, पार्क सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास होना है।


