चाईबासा में सोमवार को आयोजित महायज्ञ तथा राम जन्मभूमि के लिए जेल यात्रा करने वालों का सम्मान समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चाईबासा से प्रचार वाहन के साथ निकलर शहरवासियों को स्नेह भरा आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया।


चाईबासा : अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन उपलक्ष में मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा द्वारा पिल्लई हॉल , चाईबासा में सोमवार को आयोजित पूजन महायज्ञ, नगर भ्रमण, भंडारा, प्रभु भजन तथा राम जन्मभूमि के लिए जेल यात्रा करने वालों का सम्मान समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार शाम को पिल्लई हॉल, चाईबासा से प्रचार वाहन के साथ निकलर शहरवासियों को स्नेह भरा आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। 

मारवाड़ी सम्मेलन, चाईबासा शाखा इस अति विशिष्ट अवसर पर आप सभी सहृदय भक्तप्रभ जनमानस का अभिनंदन करती है।

मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन, चाईबासा शाखा के अध्यक्ष रमेश खिरवाल, सचिव रुपेश अग्रवाल, अनिल मुरारका, पुरुषोत्तम शर्मा, त्रिशानु राय, श्रवण खोवाला, इंद्रजीत सिंह रंधावा, अशोक विजयवर्गी, शिव बजाज, मोहित सुल्तानियां, कुमार मुकेश, सिकंदर साह, सोहम बजाज, सुभम शर्मा, पवन गर्ग, रवि रजक, अंकित कुमार, करण सिंह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post