15 वां राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता सरायकेला खरसावां

06, किलोमीटर में सन्नी कोड़ा को मिला कांस्य 


चाईबासा : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर में 15 वां राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुआ,जिसमे  पश्चिम सिंहभूम जिला के खिलाड़ी सन्नी कोड़ा ने अंडर 18 बालक वर्ग के 6 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता, सन्नी कोड़ा पश्चिम सिंहभूम जिला के सोनुआ प्रखंड के तेपासाई गांव के रहने वाला है, जबकि10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में मुकुंद बानरा ने 5वां स्थान हासिल किया, मुकुंद राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

सन्नी कोड़ा के जीत पर पश्चिम सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ के मुख्य संरक्षक मंत्री श्रीमती जोबा माझी, संरक्षक मुकुंद रूंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संदवार, उपाध्यक्ष जगत माझी, महासचिव अजय कुमार नायक, संयुक्त सचिव कश्मीर कंदेयांग, विजय वानरा, अर्जुन महाकुड़, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, सह सचिव संजीव बहंदा, राजू बीरुआ, राजेश, मुकुंद, शिवा, लखींद्र, ओंकार, नरेंद्र आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post