सरायकेला के वरिष्ठ पत्रकार श्रीपति नहीं रहे


सरायकेला/दीपक कुमार दारोघा : स्थानीय नुआगढ़ बाबू टोला निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्रीपति मुखर्जी नहीं रहे, उन्होंने अपने आवास में बुधवार को अंतिम सांसे ली।

निधन की खबर सुनते ही आसपास में शोक की लहर फैल गई। आसपास के लोग पत्रकार बंधु, नेतागण उनके आवास पहुंचे एवं दिवंगत के परिजनों को ढ़ाढ़स बधाया। दिवंगत के भाई धीरेन मुखर्जी ने बताया कि  वायवृध्द  श्रीपति पिछले दिनों से बीमार थे।


कुष्टि के मुताबिक वह 74 वर्ष के थे। खरकाई नदी तट पर आखड़ा शाल के निकट शमशान घाट में उनकी दाह संस्कार हुई।

दिवंगत श्रीपति मुखर्जी अपने पीछे एक पुत्र बापी, दो पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर गये हैं। 

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post