- बानरा ब्रदर्स ने कृष्णा एफसी को हराकर बनी चैंपियन
- एवर ग्रीन क्लब मौदा की ओर से आयोजित चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन
चाईबासा : टोंटो प्रखंड के मौदा फुटबॉल मैदान में मकर परब के अवसर पर एवर ग्रीन क्लब मौदा की ओर से आयोजित चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल सह समापन सोमवार को हुआ। फाइनल सह समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री दीपक बिरुवा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य राज नारायण तुबिद एवं प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष मुन्ना सुंडी उपस्थित हुए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बानरा ब्रदर्स बनाम कृष्णा ब्रदर्स के बीच खेला गया. इसमें बानरा ब्रदर्स की टीम ने कृष्णा ब्रदर्स को हराकर चैंपियन बनी. तीसरे स्थान पर अजय ब्रदर्स और चौथे स्थान पर जीत ब्रदर्स की टीम रही।
विधायक जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद गेंद को किक मार कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है. इसे देखते हुए झारखंड के हेमंत सोरेन की सरकार पंचायत व प्रखंड स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर युवाओं को आगे बढ़ने का मौका प्रदान कर रही है। खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन के साथ खेलें, सफलता जरूर मिलेगी। विधायक जी ने प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए।
उन्होंने कहा ने खेल प्रतिभा को विकसित करने के लिए ग्रामीण खेल प्रतियोगिता एक सार्थक कदम है। टूर्नामेंट में हार जीत का परवाह न कर खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी खेल प्रतियोगिता के माध्यम से ही खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा के माध्यम से पहुंचते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। कोई भी खेल हो खेल को खेल की भावना से खेलें। ऐसे प्रतियोगिता से गांव के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से ही हमारे गांव के प्रतिभा को निखारा जा सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के जयपाल दीपक तुबिद, पादरी कुंकल, मरांग बाबू, साधो बारी, लेबेया बारी, चोकरो बारी, बोयो तुबिद समेत अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा.

.jpeg)
