झारखंड प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के अध्यक्ष बने श्री मनोज राउत और सचिव बने श्री मंजीत बांनरा


चाईबासा : झारखंड प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक बैठक नकटी डैम चक्रधरपुर में संपन्न हुआ। जिसमें पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के जिला इकाई का गठन किया गया। उक्त वार्षिक बैठक में श्री मनोज राउत को सर्व सहमति से झारखंड प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, पश्चिमी सिहंभुम चाईबासा का अध्यक्ष चुना गया तथा श्री मंजीत बानरा को सचिव चुना गया। 

अध्यक्ष श्री मनोज राउत

वही उपाध्यक्ष श्री राजन प्रधान और मनोज कुमार महतो, सह सचिव रजी हॆयात, कोषाध्यक्ष एलियस सवैयां, उप कोषाध्यक्ष पंकज प्रधान, संयोजक दिप्ती सिंन्हा तथा एम विलियम हो, प्रवक्ता के रूप में मानोष कुमार गोराइ, शिव शंकर प्रधान, रूबी प्रजापति, कंचन शुक्ला को चुना गया। 


साथ ही पूरे 18 प्रखंड से दो-दो कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें चक्रधरपुर से संजय महतो तथा सुचित्रा कपूर, बन्दगांव से योगेंद्र मुंन्डरी तथा धनमनी पूर्ती, सोनुवा से मनीष कुमार दास तथा अर्चना पूर्ति, गोइलकेरा से दिनेश कोड तथा बिंदु रेखा प्रधान, गुदड़ी से पारस कुमार तथा सोमरा मिंन्ज, आनंदपुर से राजकिशोर महतो तथा सालेन जोजो, मनोहरपुर से विक्रम आदित्य तथा ओलिव गुड़िया, खुंटपानी से सीदियु दोंगो तथा रेमिल हाईबुरु, सदर चाईबासा से रिचा देवगम तथा संगीता सिंन्हा, मंझारी से प्रत्यूष भास्कर तथा तइसुम पाठ पिंगुवा, मजगांव से शिव शंकर कुंकल तथा लक्ष्मी सिंकु, तांतनगर से डोली टुडू तथा दिलीप कुमार गोप, टांटो से महेश प्रसाद साहू तथा सूरजमानी लगुरी, जगन्नाथपुर से संजय कुमार सिंह तथा सीमा कुमारी, नुवामुन्डी से सागर पाठ पिंगुवा तथा अनिता कुमारी, झिंकपानी से विकास कुमार ठाकुर तथा पार्वती बिरुली, हाट गामहरिया से प्रेमचंद देवगंम तथा रानी बोदरा ऒर  कुमारडुंगी से उपेंद्र पिंगुवा तथा माधुरी बारी।


सभा को संबोधित करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष श्री मनोज राउत ने सभी शिक्षकों से कहा कि आपने जो जिम्मेदारी दिया है मैं उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगा और मेरे कार्यकाल में आम शिक्षक-शिक्षिकाओं की जो भी समस्या होगी यथासंभव अधिकारियों से बात करके उसका उचित समाधान निकालने की कोशिश करूंगा। हम सभी माध्यमिक शिक्षक -शिक्षिकाओं के साथ समय-समय पर बहुत सारी समस्याएं आती है। उसमें से प्रत्येक महिना समय पर वेतन नहीं मिल पाना हमारे लिए एक बहुत ही बड़ी समस्या है और यह सभी शिक्षकों के साथ हमेशा समान स्थिति नहीं रहती है एक साथ दो-तीन महीने के बाद पैसा आने से काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ता है, इसलिए सरकार से आग्रह किया जाएगा कि सभी शिक्षकों को हर महीना समय पर वेतन मिले। 


उन्होंने सभी से यह भी निवेदन किया कि जिस तरह से हम समाज को बनाते हैं और समाज को आगे ले जाने के लिए इतनी बड़ी भूमिका हमें मिली है। हम उसे प्रतिस्पर्धा की तरह लेते हुए अपना जो उद्देश्य है उसको पहले स्थान पर रखते हुए हम शैक्षणिक कार्य करेंगे तथा छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास के लिए अपना 100% देंगे और शिक्षकों की समस्या के लिए हम जिला शिक्षा पदाधिकारी हो या शिक्षा सचिव हो या शिक्षा मंत्री अलग-अलग समस्या के लिए सभी से मिलकर शिक्षकों का समस्याओं का निदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।


नवनियुक्त सचिव श्री मंजीत बानरा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आपने सर्वसम्मति से हमें सचिव के रूप में चयन किया है, मॆं आपकी इच्छाओं पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करुंगा। संघ के उपाध्यक्ष श्री राजन प्रधान ने कहा कि हमारी हर संभव कोशिश रहेगी कि शिक्षा का स्तर को एक नई ऊंचाइयां तक ले जाया जाए। हमारे जिले से बैठक की अध्यक्षता श्रीमती दीप्ति सिन्हा के द्वारा तथा अन्य सदस्य के रूप में श्री योगेंद्र मुंडरी, सीमा कुमारी तथा टेरेसा मैडम ने चुनाव को संपन्न कराया । संघ निर्माण में पर्यवेक्षक के रूप में रांची और खूंटी से श्री नीरज कुमार साहू, आतिश मांझी, गौतम कुमार तथा पवन कश्यप पधारे थे। जिन्होंने देखा की निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को संपन्न कराया गया। बैठक का सभा संचालन श्री राजन प्रधान के द्वारा किया गया तथा स्वागत भाषण श्रीमती रजी हॆयात के द्वारा की गइ।


अंत में सभी शिक्षकों ने आगे आने वाले दिनों में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं में शत प्रतिशत छात्र छात्राओं को उत्तीर्ण कराते हुए बेहतर अंक लाने के लिए प्रयास करने तथा सभी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने का प्रण लिया।साथ हि चुनाव और बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित जो भी जिम्मेदारी मिलेगी सभी खुशी-खुशी करते हुए अच्छे ढंग से संपन्न करने का निर्णय लिया गया।


अंत में जिला प्रवक्ता श्री मानोष गोराई ने कहा कि संघ के निर्माण की जानकारी शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय को दिया जाएगा तथा आगे आने वाले दिनों में सभी प्रखंडों में कार्यकारिणी टीम गठित कर दी जाएगी। सभी शिक्षकों के द्वारा उक्त बैठक के साथ-साथ वनभोज का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने वनभोज के साथ-साथ नकटी डैम में मौजूद वोटिंग का भी आनंद लिया  तथा सभी ने नाचते थिरकते हुए छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post