सांसद गीता नें कही बिरोधी को आरोप लगाने से पहले क्षेत्र में आकर देखना चाहिए कैसे हो रहा विकास का कार्य क्षेत्र की जनता देख रही है, आने वाला समय में जगन्नाथपुर विधानसभा की तस्वीर है बदल जायेगी
जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में जहां सड़कों का जाल बिछा वहीं सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में भी विकास कार्य हो रहे तेजी से
ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से हो रही पुरी : सांसद गीता
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिस तरह चल रही विकास का कार्य उसी रफ्तार से जगन्नाथपुर विधानसभा को बदलने का कार्य भी सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा व विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा सड़क या पानी हो या स्वास्थय सुविधा हो या शिक्षा के क्षेत्र कार्य किए जा रहें है जिससे इंकार नहीं किया जा सकता की आने वाले समय में यह विधानसभा कि सकल सुरत बदल जायेगी। आज इसी विकास की कड़ी में जगन्नाथपुर प्रखंड के कसिरा पंचायत मे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत माटगुटु से चुरलासाई भाया कोटासीगुटु तक लगभग 5.180 किलोमिटर सड़क निर्माण कार्य का भुमि पुजन सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा व जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें संयुक्त रुप से किया।
बता दें कि माटगुटु, चुरलासाई एवं कोटासीगुटु के ग्रामीणो द्वारा काफी लम्बे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन आज तक सड़क निर्माण का कार्य नहीं किया गया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा विधायक सोनाराम सिंकु से सड़क बनाने की मांग की थी। इस मौके पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास व प्रगति ही मेरा लक्ष्य है। विकास कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करने के लिए मैं आपके साथ हर समय खड़ा हुआ हूं। आपकी समस्या का निदान के लिए तथा क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधा दिलाये जाने के लिए सड़क से विधानसभा तक संघर्ष करूंगा। ये आपकी सड़क है, सड़क निर्माण मे गुणवत्ता का ध्यान आपको रखना है।
वहीं सांसद गीता कोड़ा ने कहा की विकास योजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए संबधित विभागों को निर्देशित किया गया है और जल्दी ही इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा, इससे यातायात सुगम होगा। सड़क न होने से कई गावों के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क की कमी लोगों को खल रही थी, इसके चलते कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर गंतव्य स्थान तक पहुँचना पड़ता था, ऐसे में पक्की सड़क निर्माण की मांग पिछले काफी दिनों से हो रही थी। सरकार ने सड़क निर्माण को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी।
वहीं कार्यक्रम के बाद जरुरतमंद वृद्ध वृद्धाओ व विकलांग लोगो के बीच धोती व साड़ी का वितरण किया गया। साथ ही सांसद एवं विधायक ने क्षेत्रिय मानकी कामिल केराई, ग्रामीण मुंडा चंद्र मोहन केराई, प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ति एवं अन्य को सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू, विश्वनाथ तामसोय, कासिरा पंचायत मुखिया विमल कोड़ा, पंचायत अध्यक्ष रासिका कोड़ा, पूर्व युवा प्रखंड अध्यक्ष राजू कोड़ा, 20 सूत्री सदस्य रासिका तियु, सुरेश चंद्र हेस्सा, झटका कोड़ा, गुरु चरण गोप, समीर कोड़ा, राजू हेंब्रम, रंजीत गागराई, दिग्विजय सिंह, वसंत गोप, गणेश कोड़ा,आमोद साव,मोनू घटवारी,गणेश कोड़ा,जितेन महतो,लड्डु सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
.jpeg)




.jpeg)