पुरानी संस्कृति और परंपरा को छोड़ना और भूलना नहीं चाहिए : सुनील कुमार दे
जादूगोड़ा : पोटका के नुआ ग्राम में आज भी वर्षी पुरानी परंपरा जिंदा हैं। मकर संक्रांति के मौके पर मकर कीर्तन करने की परंपरा है। ऐसी पारंपरिक मान्यता है कि पौष संक्रांति के दिन भगीरथ माँ गंगा को मृत्युलोक में तपस्या कर के लाये थे। उनके अभिशप्त सागर वंश को मुक्ति दिलाने के लिए गंगा सागर के कपिल मुनि के आश्रम में माँ गंगा का स्पर्श पाकर सागर वंश का उद्धार हुआ था। जिसकी वजह से पौष संक्रांति में गंगा स्नान करने समेत मकर कीर्तन का आज विशेष महत्व हुआ। सभी लोग गंगा स्नान करने नहीं जा पाते हैं इसलिए गाँव के लोग कोई नदी अथवा तालाब में जाकर नहाते है, नए बस्त्र पहनते हैं व मकर कीर्तन करते हुए घर आते हैं।
यह धार्मिक परंपरा आज भी पोटका के नुआग्राम में जीवित हैं। 15 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे गांव के कीर्तन मंडली सुनील कुमार दे के नेतृत्व में गांव के तालाब से मकर कीर्तन करते हुए आये। साहित्यकार सुनील कुमार दे ने मकर कीर्तन पर कहा की पौष संक्रांति दिन में चैतन्य महाप्रभु अपने भक्तजनो के साथ गंगा स्नान हेतु हरिनाम करते हुए माँ गंगा के पास पहुचे।मकर कीर्तन करने के पीछे यही मान्यता है। नुआग्राम के कीर्तन मंडली मकर कीर्तन करते हुए पूरा गांव की परिक्रमा किया।अंत मे लक्ष्मी मंदिर में कीर्तन का समापन किया।
कीर्तन के पश्चात मकर चावल और तिल लड्ड़ू प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।
कीर्तन मंडली में सुनील कुमार दे के अलावे शंकर चंद्र गोप, भास्कर चंद्र दे, स्वपन दे, तरुण दे, तपन दे, महादेव दे, प्रशांत दे, शैलेन्द्र प्रामाणिक, प्रदीप दे, अरुण पाल, शिशिर कर्जी आदि ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर सुनील कुमार दे ने कहा, ऐसी तरह की परंपरा झारखंड के बहुत सारे गांव में आज भी जीवित है व रखना भी चाहिए क्योंकि किसी भी जाति का पहचान अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा से होती है। इसलिए आधुनिक जीवन के नाम पर यह पुरानी संस्कृति और परंपरा को छोड़ना अथवा भूलना नहीं चाहिए।
