सांसद गीता कोड़ा और विधायक सोनाराम सिंकू नें बिछाया सड़कों का जाल,जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के 6 जर्जर सड़कों का किया जाएगा सुदृढ़ीकरण

सड़क का सुदृढ़ीकरण 13 करोड़ 63 लाख 99 हजार 8 सौ की लागत से किया जाना है


चाईबासा/संतोष वर्मा : सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा व जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु नें शहर से लेकर गांव तक सड़को का जाल विछाया है।जगन्नाथपुर अनुमंडल के नोवामुंडी प्रखंड, हाटगम्हरिया प्रखंड तथा जगन्नाथपुर प्रखंड तक ग्रामीणो को जोड़ती है। सड़क जर्जर स्थिति होने के कारण ग्रामीण हर प्रकार की सरकारी सुविधा से वंचित होना पड़ता है। सड़क जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयां होती है। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। 

जर्जर सड़क के कारण गांव के बच्चों को स्कूल व कॉलेज जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जिसके कारण शिक्षा पर असर पड़ता है साथ ही जर्जर सड़क के कारण स्वास्थ्य सुविधा, सरकारी कार्य हेतु अनुमण्डल, प्रखण्ड मुख्यालय एवं अन्य कार्य के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा व विधायक सोनाराम सिंकु को मांग पत्र सौंपा था। लोगों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सड़क सुदृढ़ीकरण की मांग को दोनों ही जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमुखता से रखा गया था। 

इस योजना की निविदा का अधिसूचना कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, चाईबासा द्वारा निकाला गया है। इन सड़कों का सृदृढ़ीकरण कार्य किया जाना है।

1. जगन्नाथपुर नोवामुण्डी मुख्य सड़क गैरमसाई से कंसलापोस तक पथ का सृदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई- 1.43 कि०मी०)।
2. डाकुवा जंगल से बुढ़ाकमान भाया केन्दुआ तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई 5.73कि०मी०)।
3. बेलपोसी (मानिकपुर) से जुगीनन्दा तक पथ का सुदृढीकरण कार्य (लम्बाई – 3.75 कि0मी0)।
4. कोलायसाई से मालुका तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई-3.72 कि०मी०)।
5. कोलायसाई से पताहातु तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य
(लम्बाई- 3.24 कि०मी०)।
6. सोसोपी पी०डब्लू०डी० पथ से बुढाकमान भाया कुदाहातु तक पथ का सुदृढीकरण कार्य (लम्बाई-4.650कि०मी०)

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post