सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड राज्य अराज पत्रित कर्मचारी महासंघ और झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य संघ जिला शाखा सरायकेला खरसावां की संयुक्त बैठक सरायकेला में हुई। श्री अनिल सिंह ने इसकी अध्यक्षता की।
बैठक में आगामी 24 फरवरी को संयुक्त अधिवेशन करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। इस होने वाली अधिवेशन को सफल बनाने हेतु निर्धारित तिथि को भाग लेने के लिए बैठक में अनुरोध किया गया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रस्ताव के मुताबिक स्वागत समिति की अगली बैठक 11 फरवरी को सरायकेला कृषि विभाग प्रांगण निकट निर्धारित किया गया है।

