विभागीय अधिकारियों की भ्रष्ट नीति के खिलाफ पूर्व विधायक ने सचिव से शिकायत की....

ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य प्रमंडल चाईबासा के सहायक अभियंता चंद्र मौली ने सेवा निवृत होने के अंतिम माह में प्राक्कलन के विपरित कम किया गया 

कार्य का अंतिम विपत्र बनाकर फर्जी भुगतान ठिकेदार अभिनव इन्फ्रा को एक करोड़ से कराने की सूचना, बामेबासा मौदा सड़क निर्माण में भारी अनियमितता



चाईबासा / संतोष वर्मा : बामेबासा मौदा सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरतने की शिकायत दर्ज कराने के बाद भी जांच नहीं करने तथा ग्रामीणों की आवाज़ को दबाते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य प्रमंडल चाईबासा के सहायक अभियंता चंद्र मौली ने सेवा निवृत होने के अंतिम माह में प्राक्कलन के विपरित कम किया गया कार्य का अंतिम विपत्र बनाकर फर्जी भुगतान ठिकेदार अभिनव इन्फ्रा को एक करोड़ से कराने की सूचना प्राप्त हुई है. जिसकी जांच की मांग पुनः पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य सचिव से की है.
इससे पूर्व भी ग्रामीण उक्त संवेदक के द्वारा कार्य में भारी अनियमितता बरतने मामले में विरोध प्रदर्शन किया था. जिसे संवेदक अपने पहुंच पैरवी से दबा दिया है. 


विदित हो कि उक्त संमवेदक के द्वारा चक्रधरपुर ग्रामीण कार्य विभाग में भी आराहासा, कुरकुटिया, संगाजाटा सड़क का कार्य भी लम्बित रखा गया है. साथ ही जो कार्य किया गया है , वो प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किया गया है. लेकिन भ्रष्ट अभियंता चन्दन कुमार ने फर्जी विपत्र पारित कर भुगता किया है. जिसकी शिकायत श्री बोबोंगा ने की है. लेकिन राजनीतिक संरक्षण और विभाग के भ्रष्ट अभियंता के सांठ गांठ से ऐसे ठेकेदार कार्य आवंटित कराने में सफल हो रहें हैं.श्री बोबोंगा ने कहा कि संवेदक मेसर्स अभिनव इन्फास्ट्रक्चर के द्वारा पीएमजीएसवाई योजना का कार्य वर्ष-2022-2023 में आराहासा से कुरकुटिया, बोरियों सांगाजाटा तक 13 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य लिया गया है. जिसका एकरारनामा तिथि-4 सितम्बर 2022 एवं समाप्ति की तिथि-30 मार्च 2023 था. लेकिन संवेदक के द्वारा अभी तक उक्त रोड में किसी भी प्रकार का कोई कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है. 

उक्त रोड बनाने की माँग ग्रामीणों के द्वारा सरकार से वर्षों से किया जा रहा है.ग्रामीण के लम्बा संघर्ष के बाद वर्ष-2021-2022 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृति दी गयी. उन्होंने कहा कि यह सड़क गोईलकेरा प्रखंड अन्तर्गत घोर नक्सल प्रभावित कोल्हान जंगल मे है. यहाँ गरीब आदिवासी निवास करते हैं. यह इलाका काफी पिछड़ा है. जबकि संवेदक अभिनव इन्फास्ट्रक्चर के द्वारा अनेकों प्रमण्डल में मुख्यमंत्री सेतु योजना, राज्य सम्पोषित योजना एवं प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में गलत कागज डालकर निविदा में भाग लिया गया है. जिसमें कई योजना में उक्त संवेदक को कार्य भी आंवटित किया गया है और दूसरी योजना में भाग लिया गया है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post