गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बोडडीह गांव में सिद्धू सरना क्लब की और से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


सरायकेल : झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, खेल के छेत्र में झारखंड के कई खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से सरायकेला जिले के प्रत्येक गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। वही रविवार को सरायकेला खरसावां जिले के  गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बोडडीह गांव में सिद्धू सरना क्लब की और से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


जिसमे कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमे प्रथम पुरुषकार 25 हजार, दृतीय पुरुष्कार 20 हजार तृतीय चतुर्थ 10 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। इस प्रतियोगिता में  एसएससी कालिकापुर विजेता जबकि केबल नाइन डॉट कॉम उप विजेता बने, वही क्लब द्वारा विजेता टीम 25 हजार तथा उपविजेता टीम को 20 हजार तथा तृतीय और चतुर्थ 10 हजार रुपए पुरुस्कार के तौर दिया गया। 


सिद्धू सरना क्लब के महावीर बेसरा ने बताया कि खेल के छेत्र में खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से हर वर्ष फुटबाल खेल का आयोजन किया जाता है। मौके पर आयोजक बासुदेव बेसरा, शंकर बेसरा, लाला बेसरा, लाल मार्डी, नरेश बेसरा, कमल बेसरा, महेश, आजाद, राहुल, प्राण, नारायण आदि का योगदान रहा।

VIDEO 👇👇👇


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post