गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों व कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित की, जिलाध्यक्ष ने भारत रत्न देने की की रखी मांग


गम्हरिया : महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेस की सेवा दल कमेटी प्रखंड कमेटी, यूथ ब्रिगेड समिति एवं अन्य के साथ कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी के साथ दर्जनों कांग्रेसियों ने गम्हरिया प्रखंड परिसर में मौजूद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं महात्मा गांधी के सामने बैठकर रघुपति राघव राजाराम भजन गया। मौके मौजूद प्रखंड 20 सूत्री सदस्य गौरी शंकर ने बताया कि आज यह आयोजन कांग्रेस सेवा दल के साथ विभिन्न कमेटियों के द्वारा किया गया। जहां तमाम लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। वही मौके पर पहुंचे कांग्रेस कमेटी के सरायकेला के कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री अंबुज कुमार ने बताया की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा दिखाएं मार्ग पर सरायकेला कांग्रेस कमेटी एवं सरायकेलावासी चलने का संकल्प लेती है। एवं उन्हें भारत रत्न से नवाजने की मांग करती है। 

मौके पर खरसावां विधानसभा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्री कालीपद सोरेन, यूथ ब्रिगेड के इंदू कांत झा, जिला महासचिव विद्युत पहाड़िया अर्जुन प्रधान राजेश वर्मा अखिलेश पांडे,20 सूत्री सदस्य श्री होपना हेम्ब्रम,झारखंड आंदोलनकारी सह महासचिव खिरोध सरदार महिला टीम से अध्यक्ष वैजयंती बारी, खुशबू कुमारी, रीमा शर्मा गुरुवारी, राजू रजक के साथ प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post