चक्रधरपुर से चाईबासा हाटगमहरिया तक 184 करोड़ से की राशि से बन रही है 60 किमी सड़क, बहुचर्चित राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन को मिला सड़क निर्माण का ठेका

* चाईबासा के बडी बाजार से लेकर सदर बाजार , माहुलसाइ तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण में सैकड़ो दुकान, मकान आए जद में, टूटेगी 

* सड़क निर्माण चौड़ीकरण में विभाग द्वारा किया गया सर्वे, मापी और चिन्हित किए गए स्थल, 18 मीटर सड़क बनने से सैकडो दुकानों, मकानो के टूटने से दुकानदारों एवं लोगों में मचा हड़कंप

* सड़क के दोनों ओर बड़े पैमाने पर सड़क एवं सरकारी जमीन, नालियों पर है अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण, बने दुकान, मकान, नालियों और फुटपाथों पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण 

* अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटेगा, 18 मीटर चौड़ी बनेगी सड़क सड़क के दोनों और बनेगा आरसीसी नाली,  सड़क चौड़ी बनने से सड़क जाम आदि समस्याओं से मिलेगी निजात


चाईबासा/संतोष वर्मा : रांची, चाईबासा भाया जैतगढ़ एनएच -75 मुख्य सड़क के चक्रधरपुर से चाईबासा, हाटगमहरिया तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य लगभग 184 करोड़ की राशि से कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य का ठेका बहुचर्चित रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है। ठेका कंपनी द्वारा सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सड़क निर्माण चौड़ीकरण कार्य सरायकेला मोड़ सुफलसाईं, बड़ी बाजार, सदर बाजार, पोस्ट ऑफिस चौक, माहुलसाई तक सड़क चौड़ीकरण के जद में कई सैकड़ो दुकान और मकान आ गया है।  जिसे सड़क निर्माण, चौड़ीकरण के लिए तोडा जाना है। 

एनएच विभाग द्वारा सड़क निर्माण चौड़ीकरण  को लेकर सर्वे और सड़क की मापी कराई गई है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर माफी कर जहा जितनी चौड़ाई तक सड़क का निर्माण होना है उसे चिन्हित किया गया है और दाग लगा दिया गया है। बता दे कि यह सड़क 18 मीटर चौड़ी होगी और सड़क के दोनों और आरसीसी नाली का निर्माण होगा। सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व विभाग और ठेका कंपनी द्वारा सर्वे कर सड़क की चौड़ाई को चिन्हित करने और सैकड़ो दुकान ,मकान अतिक्रमण, अवैध कब्जा और सड़क चौड़ीकरण के जद में आने के बाद दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया है। 

इस सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण से बड़ी बाजार से लेकर सदर बाजार, माहुलसाई तक कई दुकानें मकाने टूटेगी। सड़क चौड़ीकरण में चिह्नित किए गए और जहां तक दाग लगाया गया है वहां तक के सैकड़ों दुकानों मकानो को तोड़ा जाएगा। वही दूसरी और विभाग द्वारा माफी कर चिन्हित किया गए स्थल तक सड़क चौड़ीकरण होने का लोगों द्वारा विरोध भी शुरू कर दिया गया है और पूर्व की भांति सड़क निर्माण करने की मांग की जा रही है, ताकि सैकड़ो दुकान मकान टूटने से बच सके। लेकिन विभाग के स्तर पर सर्वे और सड़क चौड़ीकरण के लिए पूर्व में ही सर्वे कर लिया गया था और उसी के आधार पर प्राक्कलन एस्टीमेट बनाया गया था। 

ठेका कंपनी रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा बड़ी बाजार से सड़क के दोनों और नाली निर्माण ,सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया है । जून जुलाई तक यह कार्य पूरा किया जाना है। बता दे कि चाईबासा शहर की पूर्व में जो सड़क थी वह काफी पूर्व से बनी थी और उसी आधार पर सड़क की चौड़ाई थी। मगर हाल के दिनों में शहर की जनसंख्या, वाहनों आदि की कई गुना वृद्धि हुई है। जनसंख्या और वाहनों के हिसाब से सड़क छोटी पड़ रही है और आए दिन जगह जगह सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। जिससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं सड़क के दोनों और दुकानदारों और लोगों द्वारा घर मकान बना लिया गया है। 

सड़क, सरकारी जमीन, नाले की जमीन पर अवैध कब्जा अतिक्रमण कर दुकान मकान बनाया गया है। सड़क के जमीन का अवैध अतिक्रमण कब्जा कर दुकान लगाया जाता है। बडी बाजार से लेकर माहुलसाई तक सड़क के दोनों और बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण हो गया है। दुकानदारों द्वारा पक्का कंक्रीट की दीवार, टाइल्स मार्बल, सीढी आदि का निर्माण कराया गया है। वहीं दुकानों का छज्जा आदि भी लोहा एंगल डालकर अवैध कब्जा किया गया है । सड़क चौड़ीकरण में अवैध कब्जा और अतिक्रमण आड़े आ रहा है। वही विभाग और प्रशासन भी जल्द सड़क के दोनों तरफ अवैध कब्जा और अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाने की कार्रवाई शुरू करेगी ताकि समय सीमा के अंदर ठेका कंपनी द्वारा गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण पूरा कराया जा सके।

सड़क के दोनों और बडी बाजार से लेकर सदर बाजार, माहूलसाई तक खासमहल लीज की सरकारी जमीन है और इस हिसाब से सड़क चौड़ीकरण, सड़क निर्माण के जद में आने वाले लोगों को, पीड़ित और प्रभावित लोगो को भूमि अधिग्रहण और जमीन जाने, दुकान मकान तोड़े जाने पर मुआवजा का भी लाभ नहीं मिलेगा। वही अवैध कब्जाधारियों अतिक्रमणकारियों द्वारा की गई सड़क एवं सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। कई दशक पूर्व बने इस सड़क और सड़क की चौड़ाई आज के समय में शहर की बढ़ती जनसंख्या और वाहनों आदि को देखते हुए बहुत जरूरी भी हो गया है। सड़क के दोनों साइड अवैध कब्जा अतिक्रमण के कारण सड़क काफी संकीर्ण हो गई थी। सड़क का अपना मूल स्वरूप ही गायब हो गया था। सड़क निर्माण और चौड़ीकरण होने से लोगो काफी राहत मिलेगी और सड़क जाम आदि समस्याओं से भी निजात मिलेगा। 

18 मीटर चौड़ी बनेगी सड़क, सड़क के दोनों तरफ बनेगा आरसीसी नाली, सड़क से अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटेगा: कार्यपालक अभियंता

एनएच के कार्यपालिका अभियंता विनोद कच्छप ने  बताया कि चक्रधरपुर से चाईबासा , झींकपानी, हाटगमहरिया तक 60 किलोमीटर सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण कालीकरण का कार्य लगभग 184 करोड़ की राशि से किया जा रहा है। जिसमें सड़क का कालीकरण चोडीकरण के साथ ही सड़क के दोनों और आरसीसी नाली का निर्माण कई पुल ,पुलिया , कलभर्ट, गाड़वाल आदि का निर्माण कराया जाना है।  रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी को सड़क निर्माण कार्य का ठेका मिला है। सड़क का निर्माण कार्य जून जुलाई तक हर हाल में पूरा करना है। 

सड़क का निर्माण और चौड़ीकरण के लिए विभाग द्वारा सर्वे कराया गया है और सड़क की चौड़ाई को लेकर माफी की गई है। सड़क के दोनों और जितनी चौड़ाई में सड़क बननी है उसकी मापी की गई है और चिन्हित कर दिया गया है। सड़क के दोनों तरफ़ आरसीसी नालियों का निर्माण होगा, 18 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी । जिससे आम जनता ,शहर के लोगों को काफी लाभ मिलेगा । सड़क चौड़ीकरण होने से सड़क जाम एवं दुर्घटना अधिक की समस्या में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ जल्द ही सड़क के दोनों ओर सड़क चौड़ी करण के लिए माफी की गई भूमि को खाली करने एवं सड़क के दोनों साइड अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण को मुक्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी ताकि सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा हो सके।

* 416 करोड़ की राशि से बनेगा 18 किलोमीटर फोरलेन बाईपास सड़क, 12 करोड़ की राशि से कुजू में नदी पर बन रहा है पुल 

कार्यपालक अभियंता ने विनोद कच्छप ने बताया कि 

चक्रधरपुर से झींकपानी के बीच लगभग 416 करोड़ से अधिक की राशि से 18 किलोमीटर बाईपास फोर लेन बाईपास सड़क का निर्माण होना है। बाईपास सड़क चक्रधरपुर चाईबासा मुख्य सड़क खुंटपानी के पुटीदा से आयता कुजू होते हुए रघुनाथपुर, केलेडे तक बनेगी झींकपानी मुख्य सड़क मिलेगी, इसके लिए भी टेंडर हो गया है जल्द ही बाईपास सड़क निर्माण कार्य भी शुरू होगा। इस फोरलेन सड़क में भी पुल, पुलिया, कन्वर्ट और गाड़ वाल बनेंगे, यह उच्च गुणवत्ता वाली फोरलेन सड़क होगी। वहीं टाटा चाईबासा सड़क का भी निर्माण हो रहा है कुजू नदी के पुराने पुलिया के पास जो काफी पुरानी थी और जर्जर हो गई है। कुजू नदी पर 18 करोड़ की राशि से नया पुल बनाया जा रहा है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post