भाजपा नेता अभय सिंह ने अयोध्या राम मन्दिर से आए अक्षत को जादूगोड़ा में किया वितरण, बाटे गरीबों के बीच कंबल


जादूगोड़ा : झारखंड भाजपा के प्रदेश सदस्य व धनबाद प्रभारी अभय सिंह आज मंगलवार को जादूगोड़ा पहुंचे व अयोध्या से आए अक्षत का लोगो के बीच वितरण किया व निमंत्रण पत्र सौपा।इसके पूर्व उन्होंने जादूगोड़ा की सुप्रसिद्ध रांकणी मंदिर भी गए  व गरीबों के बीच ठंड से  ठिठुर रहे गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।

कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।इस मौके पर उन्होंने कहा की आगामी 22 जनवरी का दिन भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। यह सनातन धर्मावलंबियों के लिए स्वाभिमान की बात है। इस मौके पर घर - घर मे भगवा ध्वज लहराए व भव्य दीपावली मनाएं।

इस मौके पर भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह, बुच्चू सिंह, गौरी शंकर चौधरी, गोपाल पटनायक, संजय सिंह, अशोक कुमार समेत काफी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post