बैंक ऑफ इण्डिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, चाईबासा में 30 दिवसीय L.M.V. Owner Driver प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उ‌द्घाटन


चाईबासा : बैंक ऑफ इण्डिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, चाईबासा में 30 दिवसीय L.M.V. Owner Driver प्रशिक्षण कार्यक्रम का उ‌द्घाटन संस्थान के निदेशक परमेश्वर पुरती के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। निदेशक परमेश्वर पुरती ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान L.M.V. Owner Driver के विशेषज्ञ द्वारा बताए मौखिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आज के बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के दौर में L.M.V. Owner Driver को व्यवसाय के रूप में अपनाकर अच्छी आमदनी की जा सकती है।

प्रशिक्षणार्थियों को अपना तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों का बैंक में पासबुक खुलवाने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना आदि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। निदेशक ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियो को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिए। इस कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन बिजय कुमार राम ने किया। 

मौके पर बिजय कुमार राम, संकाय सदस्य, श्रीमति शांति ओझा, संकाय सदस्या, विक्रम बानरा, कार्यालय सहायक, सुशीला करोवा, कार्यालय सहायिका, सुश्री बेलमती तियु, कार्यालय परिचारिका, कृष्णा कुमार हेम्ब्रोम, गार्ड एवं विभिन्न प्रखण्डों के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post