सारना धर्म कोड के लिए ए.एस.ए का भारत बंदी के दौरान सरायकेला में घंटों रही यातायात बाधित


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : आदिवासी सेंगल अभियान (ए.एस.ए) द्वारा सारना धर्म कोड  के लिए आहूत भारत बंद दिवस में जिला मुख्यालय सरायकेला में यातायात बाधित रहा।
सेंगल अभियान के सदस्यगण, समर्थक ने जगह-जगह सड़क जाम रखा। अपराहन को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम हटा और यातायात बहाल हुई।

सरायकेला बिरसा चौक के पास सेंगल अभियान के सदस्य व समर्थक ने घंटों सड़क जाम रखा।


इसमें ए.एस.ए के जिला संयोजक अंपा हेंब्रम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती हेंब्रम, दुर्गा चरण टुडू, दशमत मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी मंच कोल्हान संयोजक राजकिशोर लोहरा, आदिवासी हो महासभा जिला अध्यक्ष गणेश गागराई, विष्णु बानरा, कोल झारखंड बोदरा आदि शामिल थे।


बंदी के दौरान माल वाहक वाहन, यात्री वाहन इस रूट पर बाधित रहा। अपराह्न करीब एक बजे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम हटी और यातायात बहाल हुई। दूसरी ओर चाईबासा टाटा रोड में राजनगर रोला के पास भी सेंगल अभियान के सदस्य व समर्थक सड़क जाम रखा। 


इस रूट में भी घंटों यातायात बाधित रही। सेंगल अभियान के झारखंड प्रदेश मुखिया (पनोत परगना) फागुन मुर्मू के नेतृत्व में सदस्य, समर्थक सड़क जाम में शामिल रहे। शंखो टुडू, सुंदर बानरा आदि शामिल थे। अपराह्न बाद यहां भी सड़क जाम हटी और यातायात बहाल हुई।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post