आगामी 2024 अगली डीएई सम्मेलन में मिलने की उम्मीद जताई अश्रु पूर्ण आखों से विदा हुए यूसील के अतिथिगण, सम्मेलन की सफलता पर यूसील की व्यवस्था के प्रति गहरा सम्मान व आभार किया व्यक्त


जादूगोड़ा : तीन दिवसीय (27-29 दिसंबर) 39वीं डीएई सुरक्षा और व्यावसायिक स्वास्थ्य पेशेवर  सम्मेलन भले ही समाप्त हो गई लेकिन एक छत के नीचे एक जुट हुए डी ए ई परिवार शनिवार को विदाई के दौरान अपनी आसू  नही रोक पाए व सम्मेलन की सफलता पर यूसील की व्यवस्था के प्रति गहरा सम्मान व आभार  प्रतिनिधियों व्यक्त किया व कुछ  दिनों में ही हमेशा के लिया एक यादगार छोड़ कर गए। देश भर से आए कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने यूसील समितियों द्वारा किए गए भव्य आतिथ्य और व्यवस्था के प्रति गहरा सम्मान और आभार व्यक्त किया। 


इस सम्मेलन की सफलता का श्रेय यूसील के  अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. सी. के. असनानी, तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार के नेतृत्व को जाता है। आतिथ्य, परिवहन, प्रकाशन, हॉल व्यवस्था, आपातकाल, एंकरिंग आदि के लिए कई समितियों का गठन किया गया। जिसमे अपर्णा पांडे, सी. बी. सिंह, मनीष कुमार, डॉ. पी. टी. वी. नायर, पम्मी, सेनगुप्ता, विनय पांडे, मुकेश, अभिषेक, सौरभ पूरी समितियों में से कुछ ही नाम थे।  

वापस लौटने के दौरान डीएई इकाइयों के कर्मचारियों ने अपने बीच मित्रता का विशेष बंधन बनने के बाद आंसुओं से भरी आंखों से एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समूह तस्वीरें लीं, खूबसूरत जमशेदपुर शहर का दौरा किया और 2024 में फिर से 40वीं डीएई बैठक में मिलने की उम्मीद जताई।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post