![]() |
| फोटो परिचय: वर्ष 2023 का लकी फैमिली का खिताब लेते यूसीलकर्मी बगराय हांसदा का परिवार |
जादूगोड़ा : ट्राईबल इम्प्लाॅइज् यूसील एसोसिएशन तुरामडीह का नरवा पहाड़ स्थित पहाड़ भागा पर्यटन ( दामुडीह) स्थल पर आज छठवाँ वार्षिक वनभोज सह खेलकुद आयोजन किया गया।इस मौके पर जहा छोटे-छोटे बच्चो ने खेल-कूद व संगीत पर खूब मस्ती की वही वर्ष 2023 का लकी फैमिली का पुरुस्कार हेतु तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में केमिकल विभाग में कार्यरत यूसीलकर्मी बगराय हांसदा व उसके परिवार चुना गया।
यह पुरुस्कार यह साल लकी ड्रॉ प्रतियोगिता के जरिए किसी एक परिवार को चुना जाता है। व चुने हुए परिवार को पुरुस्कृत कर सम्मानित करने की परंपरा है।इसके पूर्व डी.बी.एम.एस. स्कूल प्रबन्धन ( विष्टुपुर, जमशेदपुर)की ओर से बीते 08 दिसम्बर, 2023 को भानुमति नीलकंठन अवार्ड-2023 (कैटेगरी - सामाजिक कार्यकर्ता) से सम्मानित शांतिलता टुडू (ग्राम-तालसा, केरुवाडुँगरी) को भी ट्राईबल इम्प्लाईज् एसोसिएशन ने शाॅल ओढ़ कर सम्मानित किया गया।
![]() |
| फोटो 2 : वन भोज का आनंद उठाते ट्राईबल इम्प्लाॅइज् यूसील एसोसिएशन तुरामडीह के कंपनी कर्मी व उसका परिवार |
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में आसनवनी तोरोप परगाना हरिपदो मुर्मू खास मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
कार्यक्रम में ट्राईबल इम्प्लाॅइज् यूसील एसोसिएशन तुरामडीह का ओर -सिरजन टुडू, गुरबा हाँसदा, चन्द्राय टुडू, दीपक हेम्ब्रम, देबेन बास्के, बासेत माझी, जितराई सोरेन, कारा मुर्मू, परमेश्वर मुर्मू, सिरजन मुर्मू, देवी राम सोरेन, बगराय हाँसदा, मानिक चन्द्र मुर्मू, देवनारायण भोक्ता उपस्थित थे।

.jpeg)