चाईबासा के तरुण को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड


चाईबासा : रांची के थ्री स्टार होटल रासो में आयोजित लोकप्रिय ओ टी टी प्लेटफार्म वाउ सिनेमा के प्रथम वर्षगांठ समारोह के अवसर पर वाउ सिनेमा के सी ई ओ प्रभात राज के द्वारा चाईबासा निवासी बॉलीवुड लेखक निर्देशक तरुण मुहम्मद को  फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया। 

तरुण मुहम्मद ने कहा कि वस्तुतः यह सम्मान मेरा नहीं, अपितु संपूर्ण कला जगत का सम्मान है। 


रांची जैसे छोटे शहर में इस तरह का भव्य सम्मान समारोह का आयोजन करके प्रभात राज ने कला, साहित्य, लोक संस्कृति तथा संगीत के प्रति पूर्ण  समर्पण व आस्था को प्रदर्शित कर संपूर्ण झारखण्ड का नाम विश्व पटल पर आलोकित किया है।

इस अवसर पर सुधा सिने मूवीज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने वाली हिंदी फीचर फिल्म ब्लडी इश्क का मुहूर्त भी संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि थे भोजपुरी सिनेमा के महा नायक कुणाल सिंह।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post