जादूगोड़ा: जादूगोड़ा में शीतलहरी के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में गरीबों परिवार को ठंड में गर्मी का अहसास कराने को लेकर माटीगोडा पंचायत के 5 नंबर वार्ड मेंबर रोहित अग्रवाल के अपने क्षेत्र के 16 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।
कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
इस बाबत वार्ड मेंबर पाच के रोहित अग्रवाल ने कहा कि उनके वार्ड के लिए मुसावनी प्रखंड कार्यालय से 16 कंबल की आपूर्ति की गई है जिसे आज गरीबों के बीच वितरित की गई ताकि किसी गरीब की मौत ठंड से न हो पाए।
कंबल पाने वालो में कालीचरण सिंह, कुली सिंह, सुबला गोप, बेला गोप साकरो मार्डी समेत अन्य ग्रामीणों के बीच बाटी गई।
