लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बढ़ रही राजनीतिक हलचल विधानसभा चुनाव के लिए भी राजनीतिक पार्टी कस रहे कमर


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : आगामी 2024 लोकसभा चुनाव और सात राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल प्रारंभ हो चुकी है।
वर्ष 2024 में सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा, झारखंड में विधानसभा चुनाव होनी है। 

अगर झारखंड सरकार की बात करें तो पाएंगे कि राज्य के हेमंत सरकार "आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम के जरिए गांवों तक पहुंचाने की कोशिश में है। इधर हाल ही में एम.पी,राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम में चुनाव हुई। और इसमें तीन राज्यों में जीत के बाद भाजपा गठबंधन काफी उत्साहित है। अब तक 16 भाजपा गठबंधन शासित प्रदेश बन चुका है।

इसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के अलावे अब इसमें छत्तीसगढ़, राजस्थान,मध्य प्रदेश भी शामिल हो चुका है।
कांग्रेस एवं सहयोगी दलों की सरकार 6 प्रदेश में है। इसमें हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना,बिहार, झारखंड शामिल है।

केरल में एलडीएफ, मिजोरम में अब जेडपीएम, पंजाब में आप की सरकार, पश्चिम बंगाल में टीएमसी, आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी, उड़ीसा में बीजेडी की सरकार है।

सूत्रों के मुताबिक आठ केंद्र शासित प्रदेश सहित इन राज्यों में भी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post