पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा थाना क्षेत्र के लोंजो मुख्य मार्ग और बांसकाटा में नक्सलियों ने की बैनर पोस्टरबाजी, PLGA का वर्षगांठ मनाने का किया आह्वान


चाईबासा। एक बार फिर नक्सलियों नें पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सोनुआ थाना क्षेत्र के सोनुआ-लोंजो मुख्य मार्ग और बांसकाटा की ओर नक्सलियों ने बिते देर रात्रि बैनर और पोस्टरबाजी की, जिसके कारण ग्रामीणों में खौफजदा माहौल व्याप्त है। नक्सलियों के पोस्टरबाजी करने की घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं. साथ ही बैनर और पोस्टरबाजी की चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई.


जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने रविवार की देर रात सोनुआ थाना अंतर्गत सोनुआ-लोंजो मुख्य मार्ग और बांसकाटा की ओर कई जगह बैनर व पोस्टरबाजी की है. बैनर पोस्टर के माध्यम से नक्सलियों ने 2 से 8 दिसंबर तक PLGA का 23 वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया हैं.इसके साथ ही नक्सलियों ने कोल्हान वन क्षेत्र में सीआरपीएफ का एफओबी कैंप जब तक रहेगा तब तक माओवादी के बुबी ट्रैप भी रहेंगे का बैनर लगाया है.


पीएलजीए (PLGA) में बड़ी संख्या में युवक और युवती की भर्ती करने, जनाधार को बढ़ाने, पार्टी पीएलजीए एवं क्रांतिकारी जन कमेटी का निर्माण व मजबूत करे और माओवादी मुक्त करने के बहाने अर्धसैनिक व पुलिस द्वारा कोल्हान के आदिवासी जनता पर थोपा गया अन्यायपूर्ण युद्ध के खिलाफ जन प्रतिरोध को आंदोलन तेज करने सहित अन्य बात लिखी गई है. इधर, पोस्टरबाजी की सूचना मिलते ही सोनुआ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पोस्टर और बैनर जब्त कर साथ ले गई.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post