चाईबासा : विधायक दीपक बिरुवा ने शनिवार को अपने झींकपानी कार्यालय में झींकपानी गुदड़ी संताल हाटिंग फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा को बढ़ाने के उद्देश्य से जर्सी सेट देकर हौसला बढ़ाये।
इस मौके पर विधायक जी ने कहा कि जिस तरह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन के माध्यम से भी रोजगार दे रहे है ऐसे में झारखण्ड सरकार द्वारा चले जा रहे इस मुहिम के अनुसार पढ़ाई के साथ खेल में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रोजगार की ओर अपना कदम बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खिलाड़ियों को आगे भी खेल सामग्री उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं सभी खिलाड़ियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
मौके पर मुखिया गुरुचरण मुंडा समेत टीम के खिलाड़ी मौजूद थे।
