सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित गायत्री होटल 2 में कांग्रेसियों की बैठक वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यकिंकर दाश की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन की मजबूती एवं 24 दिसंबर को चक्रधरपुर में होने वाली पार्टी की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय मिलन सम्मेलन की तैयारी को लेकर भी मंथन हुई।
बैठक में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्र, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राज बागची, सांसद प्रतिनिधि धनपति सरदार उपस्थित थे।
बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर संगठन की मजबूती के लिए एक महीने के अंदर सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पंचायत, बूथ कमेटी का गठन करने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
यह भी निर्णय लिया गया कि युवा कांग्रेस द्वारा चक्रधरपुर में आयोजित कार्यक्रम मिलन सम्मेलन में सरायकेला प्रखंड से 500 की संख्या में युवा कार्यकर्ता भाग लेंगे।
बैठक में मौजूद युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमेंद्र मिश्रा ने बताया कि मिलन सम्मेलन में वर्ष 2000 से 2020 तक सरायकेला प्रखंड से जितने भी युवा कांग्रेसी नेता रहे उन्हें सम्मानित किया जाएगा। झारखंड प्रभारी के करकमलों से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में डिजिटल सदस्यता के बारे में चर्चा हुई और इसका शुभारंभ हुआ।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि साजिद अंसारी, रुईदास चाकी, कांग्रेस सरायकेला प्रखंड संयोजक झारखंड बोदरा, युवा कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रकाश महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन हेंब्रम, रमेश बालमुचू, सिद्धू टुडू, कृपा गोडसोरा, वीरेंद्र कुमार, गणेश साहू, सत्य कुमार, मानसिंह पडेया, संजय गोडसोरा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

.jpeg)