चाईबासा : चाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री मधुसूदन अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नव पदस्थापित सदर अनुमण्डल पदाधिकारी अनिमेष रंजन (भा०प्र०से) से शिष्टाचार भेंट कर उनके चाईबासा आगमन पर विधिवत अभिनन्दन किया एवं उनसे हुई विस्तृत चर्चा के तहत शहर की प्रमुख समस्याओं से भी उन्हें अवगत करवाया मौके पर उपस्थित चाईबासा चेंबर के प्रतिनिधिमंडल से अनिमेष रंजन जी ने अन्य विषयों पर भी चर्चा की विशेष कर शहर की साफ़ सफाई, जर्जर हो चुकी सड़कें, अतिक्रमण एवं ट्रैफिक व्यवस्था आदि नव पदस्थपित सदर अनुमंडल पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी बातों को गम्भीरतापूर्वक सुना तथा प्रतिनिधिमंडल को आस्वस्त किया की सभी पहलुओं को देखते हुए सकारात्मक रूप से समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य किये जायेंगे चेंबर की ओर से प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कोल्हान सह निवर्तमान अध्यक्ष नितिन प्रकाश पूर्व अध्यक्ष अनिल खिरवाल उपाध्यक्ष शिबुलाल अग्रवाल विकाश गोयल सचिव नीरज संदवार सयुंक्त सचिव हाजी वकील खान सरदार इंद्रजीत सिंह रंधावा कोषाध्यक्ष, राजीव खिरवाल कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती निशा केडिया, गोविंदा खेतान,विवेक कुमार सिन्हा, मृणाल सराफ, निशान चौबे , सौरभ कुमार गुप्ता उपस्तिथ थे।
चाईबासा सदर एसडीओ का पदभार संभाले आईएस अनिमेष रंजन, चाईबासा चेंबर अॉफ कॉमर्स एण्ड इंडस्टीज के पदाधिकारियों किया शिष्टाचार भेंट और किया स्वागत
Published ByJohar Media
-
0
