पूर्व में मृतक जा चुका है अपराधीक मामले में जेल
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिलें के घोर नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र के रायगाड़ा के पास में पूर्व उपप्रमुख कमल पुर्ती की नक्सलियों ने गोली मारकर की हत्या। घटनास्थल में छोड़ा भाकपा माओवादी नक्सली संगठन का पोस्टर। पूर्व उपप्रमुख पर पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप। गुदड़ी थानाक्षेत्र रायगाड़ा गाँव के पास पूर्व उपप्रमुख कमल पुर्ती की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मौके पर घटनास्थल में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन का पोस्टर छोड़ा गया है, जिसमें पूर्व उपप्रमुख कमल पुर्ती को पुलिस मुखबिर (SPO) बताया गया है। घटनास्थल पूर्व उपप्रमुख के गाँव रायगाड़ा से करीब आधा किलोमीटर दूर है। घटना के बारे में पुलिस को कल शाम तक सूचना मिली थी और पुलिस आज शव बरामद करने के लिये सुबह से घटनास्थल रवाना हुई है।
पुलिस कप्तान नें की घटना की पुष्टी कहा पीएलएफआई उग्रवादी संगठन से रहा है संर्पक
इधर इस सबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार शेखर नें घटना की पुष्टी करते हुए बताया बिते की रात्रि में प्रारंभिक सूचना प्राप्त हुई थी कि गुदडी थानान्तर्गत ग्राम रायगढ़ा के निवासी कमल पूर्ति की अज्ञात अपराधिकर्मियों द्वारा हत्या कर दी गई है। विभिन्न सूत्रों से इसका सत्यापन करने का प्रयास किया गया। सत्यापनोपरांत यह बात प्रकाश में आयी कि कमल पूर्ति की हत्या गोली मार कर की गई है, जिसमें अज्ञात माओवादी दस्ता द्वारा घटना कारित करने की संभावना प्रतीत होती है।उल्लेखनीय है कि मृतक कमल पूर्ति का प्रतिबंधित संगठन पी०एल०एफ०आई० के साथ सम्पर्क रहा है और इनका पूर्व का अपराधिक इतिहास भी रहा है। गुदड़ी थानान्तर्गत इनके विरूद्ध निम्नांकित कांड अंकित है, जिसमें ये काराधीन रहे है।
मृतक का आपराधिक इतिहासः-
1. गुदड़ी थाना कांड संख्या 10/20, दिनांक 10.05.2020 धारा 147/148/149/323/324/341 /307/506 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल० एक्ट।
