कांग्रेस नेत्री सह चाईबासा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती नीला नाग ने थामा भारतीय जनता पार्टी का हाथ


चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष कांग्रेस नेत्री सह पूर्व चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नीला नाग तथा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार भाजपा में शामिल हुए  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री मरांडी के द्वारा श्रीमती  नाग व श्री कुमार को भारतीय जनता पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया.


इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, सरायकेला खरसावां के संगठन प्रभारी जे बी तुबीद, मंगल सिंह गिलुवा, एटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा, काबू दत्ता, मनोज सरकार, खुशबु हेमराम, चर्चिल केराई मौजूद थे.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post