झारखंड में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस झामुमो के खिलाफ जिला मुख्यालय सरायकेला में भाजपा ने किया आक्रोश प्रदर्शन


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जिला मुख्यालय सरायकेला पुराना बस स्टैंड के निकट धरना दिया एवं आक्रोश प्रदर्शन किया। धरना सभा में झारखंड भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार युक्त सरकार को उखाड़ फेंके। 


उन्होंने आई टी टीम द्वारा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से संबंधित कंपनियों के ठिकाने पर हुई छापामारी का जिक्र करते हुए कहा कि पोल खुलेगा तो कई सफेद पोस भीतर जाएंगे। भ्रष्टाचारी सांसद की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने 1932 खतियान के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है। प्रदेश भाजपा एसटी मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस का डीएनए में है। झामुमो कांग्रेस आरजेडी गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। 


उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पिछले 6 महीने से घोषणा करते फिर रही है लेकिन गरीबों को राज्य सरकार का राशन नहीं मिल रहा है। कृषि मंत्री धन गवन मामले में चुप्पी साध ली है। हेमंत सरकार भ्रष्टाचार का समुद्र है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंके।

मौके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचारी कांग्रेस झामुमो मुर्दाबाद का नारा बुलंद किया।

सरायकेला खरसांवा जिला भाजपा अध्यक्ष विजय महतो, युवा अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, उदय सिंहदेव, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, रमेश हांसदा, राजा सिंहदेव, मनोज चौधरी, सोहन सिंह आदि आक्रोश प्रदर्शन में शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post