जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित राखा कॉपर अटक चौक पर पूर्व गृह सचिव जे बी तुबित, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा प्रवक्ता कुणाल सारंगी ,जिला परिषद देवयानी मुर्मू, डॉक्टर सुनीता सोरेन, जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओं ने अटल जी की जयंती मनाई व उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर झारखंड के पूर्व गृह सचिव जे बी तुबित ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला व उनके द्वारा चलाए गए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना समेत अन्य देश व झारखंड के उनके योगदान से अवगत कराया।
इस मौके पर भाजपा नेताओं की ओर से रोहित अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विक्रम सिंह उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती जबकि संचलन मनोज प्रताप सिंह ने किया।
