चाईबासा : भाजपा के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सतीश पुरी की उपस्थिति में जिले में दो कार्यक्रम को लेकर तैयारी बैठक की गई पहली जिला अध्यक्ष सतीश पुरी की अध्यक्षता में 31 दिसंबर को जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रदेश के पदाधिकारीगण, सभी जिला के जिला अध्यक्ष ,सभी जिला के प्रभारी, तथा सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ होगी।
उसे लेकर की गई जिसमें अतिथियों का स्वागत से लेकर प्रस्थान तक की तैयारी को लेकर अलग अलग जिम्मेवारी जिला के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष ने सौंपी, साथ ही साथ उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को जो भी जिम्मेवारी दी जा रही है वह अपने जिम्मेदारी पर ही पूरा ध्यान केंद्रित रखेंगे और कार्य करेंगे और हम सब मिलकर बैठक को ऐतिहासिक बैठक बनाएंगे इसकी लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है।
दूसरी तैयारी बैठक जिला अध्यक्ष सतीश पुरी की उपस्थिति में एस टी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनजीत कोड़ा की अध्यक्षता में हुई जिले में पहली बार होने जा रही आगामी 30 दिसंबर और 31 दिसंबर को एस टी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर की गई।
इस कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारी का जायजा लिया गया तथा बैठक में उपस्थित पूर्व विधायकों एवं भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए उनका अपना-अपना सुझाव मांगा गया और दिए गए सुझावों पर विचार विमर्श किया गया और सभी ने एक स्वर में कहा की यह कार्यक्रम को ऐतिहासिक करनी है जिसके लिए हम सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी से अपनी अपनी जिम्मेवारी उठाते हुए इसकी तैयारी करनी है।
इस तैयारी बैठकों में उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा जी, पूर्व विधायक बडकुंवर गगराई, सरायकेला खरसावां के संगठन प्रभारी जे बी तुबिद, पूर्व प्रत्याशी मनोज लेयांगी, पूर्व प्रत्याशी भूषण पाट पिंगुवा, एस टी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता बालमुचू, जिला परिषद् सदस्य श्रीमती लालमुनि पूर्ति, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष श्रीमती नीला नाग, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, जिला उपाध्यक्ष सुखलाल कुंकल जी, राकेश शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती दुर्गावती बोईपाई, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन झा, एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनजीत कोड़ा, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनूप सुल्तानिया, बिपिन लागुरी, रवि विश्वकर्मा जी, श्री देवीशंकर दत्ता, ब्राजील सुंडी, तरुण सवैया, चंद्रमोहन तियू, जया रानी पाड़िया, नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री, अजय झा, पंकज टोप्पो, मुकेश कुमार, श्रीमती बिनोदनी बानरा जी एवं अन्य के साथ जिला मीडिया प्रभारी विप्लव सिंह।



.jpeg)