अंडर 9 नेशनल शतरंज का दूसरा राउंड का खेल अर्जुन मुंडा के द्वारा शुभारंभ किया


आदित्यपुर : शुक्रवार को वेव इंटरनेशनल के प्रांगन में अंडर 9 नेशनल शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे राउंड के खेल का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा किया गया,विगीत है की इस प्रतियोगिता मे कुल 368 खिलाड़ी भाग ले रहे है

अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों को बताया कि शतरंज में पूरे देश भर में खिलाड़ियों का रुझान बढ़ रहा है, हाल में हीं भारत के प्रज्ञानंधा ने भारत का नाम रोशन किया है।

उन्होंने ने जिला शतरंज संघ द्वारा इस आयोजन की सराहना की, साथ ही साथ चेस फॉर ट्राइब योजना के लिए संघ के सदस्यों को शुभकामनाएं दी, इस तरह के बड़े आयोजन का जिला में होना हमारे लिए गर्व की बात है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post