मझगांव में 8 किलोमीटर कालीकरण सड़क का विधायक निरल पूर्ति ने किया शिलान्यास

– मझगांव प्रखंड़ के चतरीसाई, कंटामानी चौक से इचापी भाया बेताझुरी, आवंला, तरतरिया मांगापाट के ग्रामीणों को होगी सुविधा


चाईबासा: मझगांव प्रखंड़ के चतरीसाई ,कंटामानी चौक से  इचापी भाया बेताझुरी,आवंला ,तरतरिया मांगापाट तक 8 किलोमीटर कालीकरण व पीसीसी सड़क का शिलान्यास मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री निरल पूर्ति ने किया। 


इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस सड़क का निर्माण के लिए ग्रामीणों ने मांग किए थे। उसको देखते हुए इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य होने से 5 से 6 पंचायत के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में सीधा सुविधा प्रदान होगा। विधायक ने कहा कि संवेदक इस सड़क का निर्माण सरकार के द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें। जिसमें किसी प्रकार के भी शिकायत की गुंजाइश न रहे। कोई भी सड़क क्वालिटी से बनने से 5 वर्ष तक किसी प्रकार की सुविधा नहीं होती है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि भी निगाह रखें। 


विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार आम जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम लेकर आई है, जो पंचायत पंचायत में पहुंचकर आम जनता को सरकार की ओर से दी जाने वाली योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी प्रचार प्रसार तेज करना पड़ेगा। प्रशासन और सरकार की ओर से जितना प्रसार प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा भी झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि पंचायत में शिविर के आयोजन से दो दिन पहले  छोटा हाथी वाहन में माइक लगाकर लोगों को जागरूक करें। उसका पूरा खर्च की जिम्मेदारी उठाने के लिए हम तैयार हैं। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता लाभुकों के पास गांव-गांव जाकर उनसे आवेदन प्राप्त करें । जिससे शिविर के दिन ग्रामीणों को लाइन में लगने की परेशानी ना उठाने पड़े। हम सभी को मिलकर इस कार्यक्रम का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहिए।  


विधायक ने कहा कि यह तीसरा चरण सरकार की ओर से चलाया जा रहा है। झारखंड सरकार ने पहले चरण में सर्वजन पेंशन योजना को लेकर आई थी। इसका लाभ काफी लोगों को मिला। उसके बाद दूसरे चरण में फूलो–झानो योजना लेकर आई, इससे भी हजारों लाभार्थी लाभान्वित हुए । अब तीसरे चरण में अबुआ आवास योजना लेकर आई है। इसके तहत जो बीपीएल परिवार, मनरेगा कार्ड धारी समेत अन्य लाभ प्राप्त करने वाले लोगों को झारखंड सरकार का एक तोहफा दिया जाएगा। अब झारखंड में कोई भी बिना आवास के नहीं रहेगा। 

इसलिए हम लोगों को चाहिए कि इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें और लाभुकों को लाभ दिलाने का प्रयास करें।

मौके पर जिप सदस्य पूनम जेराई, बीस सूत्री सदस्य धर्नुजय तिरिया, झामुमो प्रखंड़ अध्यक्ष राजेश पिंगुवा, गोकूल पोलाई, दिलवर हुसैन, मोजाहिद अहमद, राजीव, आदिल अंसारी, जयकिशन चातार, गोविंद बिरुवा, दिबाकर नायक समेत अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post