सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला पुराना बस स्टैंड स्थित मंदिर में जगधात्री माता पूजे गये। सरायकेला एसडीओ पारुल सिंह ने भी की पूजा अर्चना।
कार्तिक महीने के शुक्लपक्ष की अष्टमी के दिन भक्त श्रद्धालुओं ने उपासना पूर्वक माता की पूजा अर्चना की। और जगत की धारक माता जगाधात्री के प्रति आस्था जताया।
उक्त मंदिर में सरकारी प्रयास से आयोजित जगधात्री पूजा उत्सव में भक्ति उल्लास का माहौल रहा।
बताते चलें कि सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के हेंसल में भी जगधात्री पूजा उत्सव का उमंग है। चारों ओर भक्ति व उल्लास का माहौल है।



