उत्पाद विभाग की कार्रवाई, चौका में छापेमारी कर 800 किलो जावा महुआ व 30 लीटर अवैध चुलाई शराब किया बरामद


सरायकेला : अधीक्षक उत्पाद सरायकेला खरसावा के निर्देशानुसार उत्पाद दल एवम संबंधित चौका थाना के साथ संयुक्त उत्पाद छापामारी कर चौका थानांतर्गत ग्राम बांसा तथा चुटियाखाल में संचालित अवैध शराब भटी पर उत्पाद छापामारी कर 800kg जावा महुआ तथा 30 लीटर चूलाई शराब बरामद कर संबंधित फरार भट्टी संचालक के विरुद्ध उत्पाद वाद दर्ज किया जायेगा। ग्राम खुचीडीह में संचालित ढाबा में उत्पाद छापामारी में अवैध महुआ शराब बरामद कर ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया गया। 

उत्पाद अधीक्षक ने कहा, अवैध शराब बरामद कर संबंधित फरार भट्टी संचालक के विरुद्ध उत्पाद वाद दर्ज किया जाएगा, उन्होंने बताया ग्राम खुचिडिह में संचालित ढाबा में उत्पाद छापामारी में अवैध महुआ शराब बरामद कर ढाबा संचालक मोमिन महतो को गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post