जादूगोड़ा में रास पूजा के चौथे दिन 10 हजार बच्चो ने किया बालक भोजन, आज होगा मूर्ति विसर्जन समापन सभी धर्मो के लोग होते है शामिल/एम के स्वैन


जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित यूसील  कॉलोनी में  बीते चार दिनों से चली आ रही  46 वा रास  पूजा महोत्सव के  चौथे दिन आज सोमवार को  10 हजार बच्चो के  बीच बालक भोजन।का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन  झारखंड के पूर्व स्वास्थय मंत्री  डॉक्टर दिनेश  सारंगी  ने की।


इधर इसके पूर्व उत्कल समाज  जादूगोड़ा की ओर से यूसील  कॉलोनी में आयोजित रास पूजा में  राधा _ कृष्ण की पूजा पंडाल में भक्तो की भारी भीड़ उमड़ी व लोगो ने पूजा अर्चना कर भक्तो ने अपनी _ अपनी मन्नते मांगी व  प्रसाद  ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजक एम के स्वैन व डॉक्टर एन के सेठी ने कहा कि बीते कई वर्षो से रास पूजा आयोजित की जा रही है।जिसमे सभी समाज के लोग मिल_ जुल कर पूजा करते है।


आज के बालक भोजन में 10 हजार लोगो के बीच कई क्विंटल खिचड़ी व खीर के बीच प्रसाद के तौर पर बालक भोजन कराया गया।जिसमे दान स्वरूप सभी लोगो ने मदद की।कई गांव के लोग इस प्रसाद की ग्रहण करने के लिए दूर _ दूर से पहुंचे। कल मंगलवार को  राधा _ कृष्ण की मूर्ति का विसर्जन के साथ ही जादूगोड़ा में  बीते चार दिनों से चली आ रही रास पूजा महोत्सव का समापन हो जायेगा। 


 बालक भोजन को सफल बनाने में शामिल लोग

जादूगोड़ा : इस बालक भोजन को सफल बनाने में उत्कल समाज की।ओर से लेखा अधिकारी एम के स्वैन, वैज्ञानिक अधिकारी  डॉक्टर एन के सेठी, जयंत कुमार दास, अजीत दास   समेत कमिटी मेंबरों ने अहम भूमिका निभाई।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post