चाईबासा : अगस्त माह में झारखंड सरकार द्वारा राशन डीलरों को बिना राशन उपलब्ध कराए ही डीलरों के द्वारा लाभुकों को पंचिंग कराए जाने के मामले को लेकर अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के जिला उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मंझारी के नेतृत्व में बारूगुटु,सिलपुनजी, कोकचो, काटबारी के ग्रामीण लोवाहातु चौक से तांतनगर प्रखंड कार्यलय तक पदयात्रा कर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा की राशन बिना वितरण किए भी डीलरों के द्वारा ई पोश मशीन में पंचिंग लिया जा रहा है।
जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। केंद्र सरकार के द्वारा वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत झारखंड सरकार को खाद्यान्न उपलब्ध कराया था। उपलब्ध कराया गया शेष खाद्यान्न झारखंड में शेष बचा हुआ है। राज्य के सामने यह जांच का विषय है की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बचे हुए शेष खाद्यान्न कहां है?
माधव चंद्र कुंकल ने कहा की झारखंड सरकार राशन डीलरों को बिना खाद्यान्न वितरण किए भी राशन डीलरों के माध्यम से अगस्त माह का जबरन पंचिंग करना इस बात को दर्शाता है की झारखंड सरकार अपने द्वारा राशन लूट को छिपाना चाहती है।अगस्त माह का बिना राशन वितरण हुए ही पंचिंग कराए जाने के मामले पर केंद्र सरकार को सी०बी०आई से जांच करानी चाहिए ताकि राशन घोटाला का सच जनता के समक्ष आना चाहिए और अगस्त माह का बकाया राशन भी उपलब्ध कराना चाहिए।
मौके पर पिलका के पंचायत समिति सदस्य रंजित बिरुवा, आकाश बोदरा, शत्रुघ्न कुंकल, मुक्ता टुडू, चंद्र शेखर बिरुवा, विक्की बिरुवा, ओनामो गोप, गुना कुंकल, अर्जुन बारी, प्रदीप कुंकल, लुदरी हेंब्रम, भगवान पूर्ति, जितेन गोप, चांदनी देवी, जय प्रकाश बिरुवा आदि ग्रामीण उपस्तिथि थे।

