चाईबासा : आदिवासी कल्याण मंत्री चमपाई सोरेन ने मांझी परगना हाउस का निर्माण के लिए गोविंदपुर में भूमि उपलब्ध कराते हुए विभागीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।मालूम हो कि उक्त योजना पूर्व में राजनगर प्रखण्ड के गोमदेसाईं में योजना का स्थल चयन किया गया था,जिसकी स्वीकृति विभाग के द्वारा दी गई थी, लेकिन उक्त चयनित भूखंड पर स्थानीय लोगों का दखल होने तथा ग्राम सभा में उक्त योजना के लिए भूमि नही देने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया था। तब पुनः राजनगर प्रखण्ड में ही बागराई साई में भूमि चयन हुआ, जिसे भुदाता दान दिए थे,जिस पर हर्षोल्लास के साथ मंत्री जी और सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने योजना का शिलान्यास कार्यक्रम धूमधाम से हुआ।
लेकिन राज्यपाल के नाम पर भूखण्ड हस्तानांतरण नहीं किए जाने से गोविंदपुर में स्थल का चयन कर मंत्री जी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। अब उक्त योजना का पुनः संवेदक को गोविंदपुर के नाम पर कार्यादेश दिया जायेगा,साथ ही इकरारनामा भी फिर से की जायेगी।और एक बार फिर से दोबारा मांझी परगना हाउस का शिलान्यास कार्यक्रम धूमधाम से किए जाने की तिथि निर्धारित समय पर किया जाएगा।
आदिवासी कल्याण मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट माँझी परगना हाउस का निर्माण कार्य बगराई साई के जगह गोनविंदपुर में बनने की स्वीकृति विभाग से मिली। गोविंदपुर के नाम पर स्वीकृति मिलने के बाद संवेदक को पुनः कार्यादेश दिया जायेगा। गोविंदपुर में मांझी परगना हाउस का शिलान्यास कार्यक्रम धूमधाम से किया जायेगा।

