सरायकेला : कुकड़ू पंचायत परगामा गांव में एंबुलेंस की मांग, स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने लिखा पत्र।


सरायकेला : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को जिला सचिव मुबारक मोमिन के नेतृत्व में सिविल सर्जन को ज्ञापन सोफा  जिसमें कुकड़ू प्रखंड के अंतर्गत पारगाम पंचायत में लगभग 15 ग्रामीण अवस्थित है. जिसमें लगभग पिछड़े वर्ग और गरीब परिवार निर्वाह करते हैं।

इस पंचायत के गांव वासियो का आयुष्मान भारत हेल्थ वैलनेस सेंटर पर निर्भर है. पर इस गांव में परिवाहन का समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामवासी जब बीमार पड़ते हैं यहां महिलाओं को कोई भी समस्या होती है तो बहुत ही आसुविधा का सम्मुखी होना पड़ता है।

इस परिपेक्ष में इस परगामा पंचायत में एक रोगी वाहन एंबुलेंस का उपलब्ध होना अतिआवश्यक है. जिसमें सुचालक रूप से रोगी ग्रस्त व्यक्ति को आवागमन कर स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज कर सके और डॉक्टर के द्वारा रेफर करने पर अन्य स्थान में पीड़ित व्यक्तियों को रोगी वाहन एंबुलेंस के द्वारा शहर के अस्पताल मैं भेजा जा सके।

एंबुलेंस उपलब्ध होने से  पिछले वर्ग एवं गरीब परिवार के लोग को आयुष्मान भारत हेल्थ एंड बेलनेस सेंटर मैं सही समय पर अपना इलाज करा कर लाभ प्राप्त कर सकेंगे.कांग्रेस कमेटी मुबारक मोमिन इससे पूर्व  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर इस समस्या से अवगत कराया था. जिसको लेकर बन्ना गुप्ता ने एक पत्र जारी किया था. जिसको लेकर कांग्रेस कमेटी ने सिविल सर्जन से मिलकर गांव का समस्या से अगवत कराया।

ज्ञापन सौपा में कार्यकारी अंबुज कुमार, पंचायत मुखिया लालू माझी, रुईदास माझी,जितेन माझी, खुर्शीद आलम, राणा सिंह, रिजवान खान, कैलाश महतो, तसलीमा मलिक आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post