मनोहरपुर-बिश्रा स्टेशन पर 09 घंटा रेल चक्का जाम हटा, रेल परिचालन शुरू, तीन ट्रेनें हुई रद्द, 8 ट्रेनों को किया गया डायवर्ट


चाईबासा : दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत पड़ने वाले चक्रधरपुर रेल मंडल के बिश्रा स्टेशन पर ग्रामीणों के द्वारा कोरोना काल से बंध पड़े ट्रेनों का ठहराव की मांग को फिर से चालू करने को लेकर सोमवार सुबह 6:45 से करीब नौ घंटे तक रेल रेल चक्का जाम रखा गया।जिसके कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया,बाद में बात नहीं बनी तो कुछ ट्रेनों का परिचालन मार्ग बदल कर कराया गया। अंतः  दोपहर 3:30 बजे ग्रामीणों नें रेल प्रबंधन के द्दारा भेजें गये प्रतिनिधियों से बात करने के नौ घंटे बाद रेल चक्का जाम ख़त्म कर दिया गया.


मालुम हो कि हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग चक्रधरपुर रेल डिवीजन अंर्तगत बिश्रा स्टेशन पर ग्रामीणों द्वारा सोमवार सुबह 6:45 से रेल चक्का जाम दोपहर 3:30 बजे ख़त्म कर दिया गया. तथा 09 घंटे के बाद पुनः हाउड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर रेल परिचालन शुरू किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक़ बिश्रा स्टेशन पर कोरोना काल से बंद पड़े एक्सप्रेस, पैसेंजर यात्री ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल चक्का जाम धरना प्रदर्शन पर बैठे ग्रामीणों व नेतृत्वकर्ताओं से रेल प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता हुई. रेल अधिकारियों ने मांग को गंभीरता से लिया है.तथा इस मुद्दे को सुलझाने के लिए डेढ़ माह का समय लिया है.

आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन हुवा ख़त्म

इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने रेल चक्का जाम धरना प्रदर्शन ख़त्म कर दिया. किंतु रेल चक्का जाम  धरना प्रदर्शन नेतृत्व कर्त्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो पुनः रेल चक्का जाम किया जाएगा. जिसकी सारी जवाबदेही रेल प्रशासन की होगी. इसके बाद साउथ इस्टर्न रेल ज़ोन रूट में रेल यातायात परिचालन पुनः शुरू किया गया. रेल चक्का जाम ख़त्म होने के बावजूद विधिव्यवस्था को लेकर रेल सुरक्षा बल के जवान वहां मौजूद है.

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

रद्द होनेवाली ट्रेनों में टाटा- ईतवारी एक्सप्रेस (18109), राउरकेला-चक्रधरपुर राउरकेला स्पेशल ट्रेन (08107/08108) और चक्रधरपुर- राउरकरेला-चक्रधरपुर स्पेशल (08161/08164) ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.

8 ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

इसके अलावा कुल 8 ट्रेनों को डायर्वट रूट से चलाया गया. इसी तरह से दो ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेशन किया गया. बिश्रा स्टेशन पर रेल चक्का जाम किए जाने से रेल यात्रियों को भारी परेशानी हुई. रेलवे को भी इससे नुकसान हुआ है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post