सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला कृषि कार्यालय सरायकेला में स्थित आत्मा कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) भवन सभागार में महिला किसान दिवस सह कृषक वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुधा वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने कृषि कार्य से जुड़े प्रगतिशील महिला किसानों की प्रशंसा की। और महिलाओं को सामूहिक प्रयास से आगे बढ़ाने की ओर प्रेरित करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सुनीता काडयांग ने फसल प्रबंधन, समेकित पोषक तत्वप्रबंधन, समेकित कीटनाशक प्रबंधन सहित विभिन्न बिंदुओं पर उपस्थित महिला किसानों को जानकारी दी।
आयोजित इस कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिला के प्रगतिशील महिला किसानों को अतिथियों के कर कमलों से सम्मानित किया गया। जिला के आत्मा उप परियोजना निदेशक विजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्री अंतिमा कुमारी, मुकेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, प्रगतिशील महिला किसान आदि उपस्थित थे।


