सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : मैंने रास्ता चुना धरातल पर मजबूती का और धरातल की मजबूती से यह पिरामिड ऊपर जाएगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकांक्षी ब्लॉक के लिए संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर संबोधन के दौरान उक्त बातें कही। इस कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने वर्चुअली इसे देखा और सुना।
विकास का सबसे नीचे का जो तबका है वह जितना मजबूत होगा उतना ज्यादा परिणाम मिलेगा : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इससे पहले भारत मंडपम दिल्ली से देश के आकांक्षी ब्लॉकों के लिए संकल्प सप्ताह कार्यक्रम का उन्होंने शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री ने एस्पिरेशन ब्लॉकस प्रोग्राम पोर्टल का भी लॉन्च किया। लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न संबंधित आकांक्षी प्रखंड के पंचायत प्रखंड प्रतिनिधि भी थे।
वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े प्रखंड, पंचायत के लोगों ने पीएम के भाषण व विचार की प्रशंसा की।
आकांक्षी प्रखंड सरायकेला की बात करें तो पाएंगे कि प्रखंड कार्यालय हाल में कर्मी जनप्रतिनिधि की भीड़ रही। सभी संकल्प सप्ताह कार्यक्रम शुभारंभ के मौके पर मौजूद थे। वर्चुअली सभी ने पीएम की बातें सुनी।
जानकारी के मुताबिक आकांक्षी ब्लॉक में 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक संकल्प सप्ताह मनाया जाएगा। प्रत्येक दिन एक विशिष्ट विकास थीम को समर्पित है। जिस पर आकांक्षी ब्लॉक काम करेंगे। 6 दिनों की थीम में संपूर्ण स्वास्थ्य, सुपोषित परिवार, स्वच्छता, कृषि, शिक्षा और समृद्धि शामिल है। सप्ताह के अंतिम दिन पूरे सप्ताह के दौरान किए गए कार्यों का संकल्प सप्ताह समावेश समारोह होनी है।
इससे पहले पीएम द्वारा की गई संकल्प सप्ताह शुभारंभ का नजारा लाइव टेलीकास्ट के जरिए पंचायत के लोगों ने भी देखा।
छोटा दाउना पंचायत भवन में मुखिया देवीलाल सोरेन, वार्ड सदस्य अलबेला किस्कु, मालती मार्डी, कर्मी सहित पंचायत के लोग उपस्थित थे।
बताते चलें की भारत मंडपम में पिछले दिनों जी-20 की बैठक हुई। जिसका भारत ने अध्यक्षता की। अब भारत मंडपम से आकांक्षी प्रखंडों के लिए पीएम मोदी ने संकल्प सप्ताह का शुभारंभ कर जता दिया कि चाहिए धरातल पर मजबूती।



