महिला कॉलेज चाईबासा में एक तारीख, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता के लिए श्रमदान का आयोजन


चाईबासा : महिला कॉलेज चाईबासा में सुबह 10 बजे नागरिकों के नेतृत्व में स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान का राष्ट्रीय आह्वान किया गया। इसके अंतर्गत महिला कॉलेज चाईबासा, आई क्यू. एस.सी. और एन. एस. एस. बी.एड. यूनिट की ओर से बापू को स्वच्छांजलि अर्पित की गई।
मौके पर एन.एस.एस. वॉलिंटियर्स के साथ-साथ कॉलेज की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया। उन्होंने स्कॉट स्कूल से लेकर महिला कॉलेज के मुख्य द्वार तक तथा पूरे कॉलेज कैंपस की साफ सफाई की। 


प्रात: 9 बजे से वालंटियर्स और छात्राएँ उपस्थित हो गई थी और उन्होंने 10 बजे से 11 बजे तक सफाई अभियान चलाया

मौके पर  आई.क्यू.एस.सी. कोऑर्डिनेटर सह एन.एस.एस.प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन ने बताया कि आज एक घंटे का स्वच्छता श्रमदान किया गया। कल 2 अक्टूबर 2023 को गांधी जयंती के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। 

जिसका मुख्य विषय महात्मा गांधी और उनका व्यक्तित्व रखा गया है।


इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ लोकनाथ, डॉ सुचिता बाड़ा , मोबाराक करीम हाशमी और धनंजय कुमार ने भी सभी को स्वच्छता के महत्व को बताया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post