रोटरी क्लब चाईबासा के मध्य पौष्टिक आहार का वितरण किया गया


चाईबासा : रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से यक्ष्मा केन्द्र सदर चाईबासा में पूर्व चयनित यक्ष्मा मरीजों के मध्य पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। जिला यक्ष्मा कार्यालय के कर्मियों की उपस्थिति में रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा पौष्टिक आहार वितरण किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष हीना ठक्कर, हर्ष राज मिश्रा, सुशील मूंधड़ा, नरेंद्र ठक्कर, अशोक पॉल, सौरभ प्रसाद, महेश खत्री, दुर्गेश खत्री, विष्णु भूत, सुनीत खिरवाल, नवजीत सिंह, रमेश दत्तानी उपस्थित थे। अध्यक्ष ने बताया की यक्ष्मा मुक्त भारत अभियान के तहत रोटरी क्लब की ओर से विभाग द्वारा अनुमोदित पूर्व चयनित मरीजों को पौष्टिक आहार का वितरण छह माह तक किया जाता है। 

इस माह पूर्व के तीन मरीजों का छह माह पूरा होने के पश्चात नव चयनित तीन मरीजों को पुनः पौष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है जो छह महीने तक जारी रहेगी। क्लब के अध्यक्ष ने कहा की आवश्यकतानुसार क्लब आगे भी अपनी सामाजिक दायित्व की पूर्ति के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस अवसर पर यक्ष्मा विभाग के कर्मचारी ने अपील की है की शहर लोग भी इसमें आगे बढ़कर निश्चय मित्र के रूप में पंजीकृत कराकर एक या एक से अधिक मरीजों को भी पौष्टिक आहार प्रदान कर सकते हैं।

 रोटरी क्लब के अध्यक्ष ने इस अवसर पर आगामी कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए कहा की क्लब द्वारा अंतर विद्यालय चेस प्रतियोगिता का आयोजन 29 अक्टूबर को स्थानीय टाउन क्लब में किया जा रहा है। जिसमे कक्षा 12 वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते है। प्रतियोगिता प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post