मझगांव विधानसभा को बनाना है शिक्षा का हब : निरल पूर्ति

– मझगांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय और अस्पताल भवन का विधायक ने किया भूमि पूजन

– 15 नवंबर से तीसरी बार शुरू होगा आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान


चाईबासा : मझगांव प्रखंड के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। अब प्रखंड के मरीज को दूसरे राज्य में इलाज के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं प्रखंड कर्मियों को भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी । यह बातें मझगांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय और अस्पताल भवन का भूमि पूजन करते हुए मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री निरल पूर्ति ने कहा। उन्होंने कहा कि वर्षों से आम जनता की मांग थी कि मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाए।


इसके लिए काफी प्रयास किये, इसके बाद ही इसे आज अंजाम तक पहुंचा जा सका। इसी प्रकार मझगांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का भी भूमि पूजन किया गया। जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मियों को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। विधायक ने कहा कि मझगांव विधानसभा एक ऐसा क्षेत्र है जहां न रेल की सुविधा है, और न नेशनल हाईवे की सुविधा। ना कोई माइंस है। इसके बावजूद लगातार हमारा प्रयास है कि विकास के नए रास्ते पर आगे ले जा सके। 


अब मझगांव विधानसभा को शिक्षा का हब बनाना है। जिससे यहां के बच्चे शिक्षित होकर पूरे विधानसभा को एक अलग पहचान दिला सके। वर्तमान समय डिग्री कॉलेज, फार्मासिस्ट कॉलेज, एकलव्य विद्यालय समेत अन्य स्थापित हो चुकी है। लेकिन हमारा प्रयास है कि विधानसभा में शिक्षा का ऐसा अलख जगाया जाए जिससे मझगांव की अलग पहचान बन सके। हालांकि पूरे राज्य में शिक्षकों की कमी है। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार धीरे-धीरे शिक्षक, सिपाही, कर्मचारी, पदाधिकारी की बहाली निकालकर इन कमियों को दूर कर रही है। विधायक ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार चुनाव के समय जो वादा किए थे उसे धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है। पूरे विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। 


युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे राज्य के दौरे पर निकालकर विकास का जायजा लेते हैं। पश्चिम सिंहभूम जिला में 8 सितंबर गुवा शहीद दिवस पर यहां पहुंचे थे। इसी प्रकार के 14 अक्टूबर को गोइलकेरा में पहुंचकर जिला में होने वाले विकास कार्यों का जायजा लिया। 15 नवंबर झारखंड स्थापना दिवस के दिन झारखंड सरकार एक बड़ा निर्णय लेते हुए आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा अभियान को फिर से लेकर आ रही है। जिससे लोगों को द्वार पर ही सुविधा मिल सके। दो बार इस अभियान की सफलता ने लोगों को हर सुविधा मुहैया कराई है। अब तीसरी बार सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय है जिसमें जो बच्चे कुछ लोग हैं उन्हें भी हर सुविधा मिल सके। वही पशुधन योजना के तहत चार लाभुकों को विधायक ने बत्तख चूजा प्रदान किये।

इस मौके पर प्रखंड़ प्रमुख सरस्वती चातार, जिप सदस्य पूनम जेराई, लंकेश्वर तामसोय, बीडीओ जोसेफ कान्डुलना, डाक्टर सनातन चातार, बीस सूत्री अध्यक्ष धर्नुजय तिरिया, उप प्रमुख शबनम प्रवीन, संसद प्रतिनिधि शैलेश गोप, राजेश पिंगुवा, दिलवर हुसैन, गोकुल पोलाई, मोजाहिद अहमद, रितेश तामसोय, देवराज चातार, मुखिया मधु धान, लक्ष्मी पिंगुवा, चंद्रभुषण पिंगुवा, विवेकान्नद पुरती, मोहम्मद मोजफ्फर आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post